भूपालसागर: आकोला कस्बे में भारत का प्रसिद्ध श्री धर्म प्रचारक रामलीला मंडल द्वारा चल रहा रामलीला मंचन का कार्यक्रम, देखने उमड़ी भीड
भूपालसागर तहसील के आकोला कस्बे में छः दिन रात्रि को भगवान राम के विभिन्न लीला का मनमोहक मंचन रामलीला के माध्यम से किया जा रहा है। आज रात में सूर्पणखा का नाक कटना, सीता हरण व बाली-सुग्रीव का युद्ध का मंचन कलाकारों के द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए पंडाल में महिला दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस रामलीला आलोक कुमार काशी बनारस वाले द्वारा मंचन हुआ।