131वें नवग्रह मेले में 19 फरवरी को भगवा रंग फेम भजन गायिका शहनाज अख्तर शामिल हो रही हैं। वह मेले के समापन पर भजन संध्या में प्रस्तुति देंगी। 20 फरवरी को मेले का समापन हो जाएगा। नगर पालिका मेला सभापति मीना मनोज वर्मा ने बताया कि मेले के समापन पर गायिका शहनाज अख्तर का भजन संध्या का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। मेला समिति ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।