खरगोन जिले के बिस्टान थाना में अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मामले में जिला अस्पताल चौकी के अनुसार बोरखेड़ा निवासी रवि पिता खराब सिंह को परिजन मृत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सड़क हादसे के कारण रवि की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।