खरगोन सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के सामने वाले रिंग रोड पर कुंदा के किनारे अमृत योजना में 1300 मीटर की लंबी रेलिंग लगेगी। यह रेलिंग रिंग रोड से निकलने वालों को सुरक्षा देगी। साथ ही नदी में सीधे कचरा भी नहीं मिलेगा। सेफ्टी वॉल के लिए अमृत योजना के तहत 1करोड़ 70 लाख रुपए खर्च होंगे। कालादेवल मार्ग की ओर से निर्माण शुरू हो रहा है। यह नदी के दोनों छोर पर बनेगी।