शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक के कियोस्क केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा के कड़े हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने एक महिला वकील सहित 4 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।