रामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Mar 26, 2024 नगर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने संदिग्ध उपस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई । परिवार के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । डॉक्टरों ने युवक का इलाज शुरू कर दिया है। परिवार के लोग घटना को लेकर कुछ भी नहीं बता रहे हैं,और ना ही युवक घटना को लेकर कुछ बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।