रामपुर: शहजादनगर के दिल्ली लखनऊ हाइवे पर कार से बचाने के चक्कर में बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायल
Rampur, Rampur | Mar 26, 2024 मंगलवार को कस्बा शहजाद नगर के दिल्ली लखनऊ हाईवे 24 पर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अपने को कार से बचने के चक्कर में कार से जा टकराया, जिससे कार चालक समेत उनकी पत्नी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल जिला अस्पताल भर्ती हैं। डॉक्टर तीनों घायलों का इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करके इलाज कर रहे हैं।