दुर्गावती: धरहरा गांव में मुसहर बस्ती के लोगों को सरकार द्वारा आवंटित जमीन पर मकान बनाने नहीं दिया जा रहा #jansamasya
दुर्गावती प्रखंड के धरहरा गांव मे मुसहर बस्ती के लोगों को सरकार द्वारा आवंटित जमीन पर मकान नहीं बनाने दिया जा रहा है। इस समस्या को लेकर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे मुसहर बस्ती के लोगों ने मीडिया के माध्यम से प्रसाशन से गुहार लगाया है। इस संबंध मे एसडीएम मोहनिया राकेश कुमार ने बताया कि मुसहर बस्ती में जल्द ही कैंप लगाकर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।