दुर्गावती: डीड़खिली के पास NH-19 पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने चलाया विशेष शराब चेकिंग अभियान
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत डीड़खिली के पास NH-19 पर गुरुवार की शाम 5 बजे वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर उत्पाद विभाग के द्वारा विशेष शराब चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत उत्तर प्रदेश से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहन तलाशी ली गई।