किस्को: अज्ञात लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर सामान चुराया, पुलिस मामले की जाँच कर रही है
लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी वर्तमान पता लोहरदगा मैना बगीचा के किशोर प्रसाद साहू के घर का दरवाजा तोड़कर टुलू मशीन व अन्य समान की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी रविवार को नवाडीह घर आने पर पता चला। इसके बाद मामले की जानकारी किस्को थाना पुलिस को दी गई औऱ पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई जुट गई है।