कोल: जवाँ में शादी समारोह में बाराती और घरातियों के बीच डांस करने को लेकर हुई मारपीट, 7 घायलों में से 4 पहुंचे जिला अस्पताल
Koil, Aligarh | May 11, 2024 थाना जवाँ इलाके के कस्बा जवाँ में शादी समारोह में बाराती और घरातियों के बीच डांस को लेकर विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों ही और से जमकर मारपीट, लाठी डंडे व पथराव हुआ।दोनों और से 7 लोग घायल हो गए।जिसमे 4 गंभीर रूप से घायल शुक्रवार की देर रात उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुँचे।तहरीर के आधार पर होगी कार्यवाही, पुलिस।