खैरथल रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। खैरथल से दिल्ली की ओर जा रही आश्रम एक्सप्रेस की चपेट में आने से किशनगढ़ बास के गंज निवासी सुरेंद्र सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।