खलीलाबाद: जिले में शांति भंग के मामले में 13 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय भेजे गए
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थानों में कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में की गई। आरोपियों पर उपद्रव, मारपीट और आपसी सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। सभी को थाने लाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, पुलिस ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही