पन्ना: पन्ना का हीरा फिर चमका, राष्ट्रीय युवा उत्सव में आयुष तिवारी को रजत पदक, कलेक्टर ने किया सम्मानित
Panna, Panna | Sep 29, 2025 जिले के आयुष तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर पन्ना का नाम रोशन किया है। भारतीय विश्वविद्यालयीन संघ द्वारा आयोजित 38वें विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव 2025 में रंगमंच की स्किट विधा में रजत पदक जीतने पर कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोमवार 29 सितंबर को शाम 7 बजे कलेक्टर कक्ष में आयुष का सम्मान किया।