सब्जी मंडी में साप्ताहिक अवकाश को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे फुटकर फल सब्जी विक्रेता यूनियन अध्यक्ष हरिराम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि फरवरी माह से अब हर सोमवार को सब्जी मंडी में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। हालांकि किसानों को मंडी परिसर में सब्जी विक्रय की छूट दी गई है।