झांसी: झांसी-ललितपुर रोड पर निर्माणाधीन अंब्रोसिया सिटी एक बार फिर नगर निगम की रडार पर, नगर निगम की टीम ने किया नाप
Jhansi, Jhansi | Nov 25, 2024 झांसी-ललितपुर रोड पर निर्माणाधीन झांसी की सबसे हाईटेक सिटी अंब्रोसिया सिटी एक बार फिर नगर निगम की रडार पर आ गई है। कुछ समय पहले क्षेत्रीय पार्षद के द्वारा की गई शिकायत पर नगर निगम व राजस्व की संयुक्त मौके पर नाप करने पहुंची थी। स्थानीय पार्षद का आरोप था कि उक्त सिटी का कुछ भाग नगर निगम के आरा जी नंबर 1216 में निर्माणाधीन है।