झांसी: झांसी-कानपुर रेल खंड पर रेलवे मरम्मत कार्य के कारण गढ़मऊ-पारीक्षा स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 127 रहेगा बंद
Jhansi, Jhansi | Nov 25, 2024 झांसी-कानपुर रेल खंड के गढ़मऊ-पारीक्षा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 127 पर रेलवे मरम्मत कार्य हेतु दिनांक 29 नवंबर से 03 दिसंबर तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। इस अवधि में सड़क यातायात को पारीक्षा यार्ड में स्थित समपार संख्या 129 से डायवर्ट किया जाएगा।