झांसी: 27 नवंबर से हंसारी में होगा रामकथा एवं सनातन महोत्सव, 6 दिसंबर को होगा 21 कन्याओं का विवाह समारोह
Jhansi, Jhansi | Nov 25, 2024 श्री श्री 1008 सिद्धेश्वर बालाजी धाम के तत्वाधान में सोमवार समय करीब 3:30 बजे हंसारी में पत्रकार वार्ता आयोजित कर समिति के अध्यक्ष नितेंद्र रघुवीर राय फौजी ने बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पंडित शिवाकांत महाराज के द्वारा रामकथा एवं सनातन महोत्सव झांसी के हंसारी में होने जा रहा है। इसका आयोजन आगामी 27 नवंबर से 6 दिसंबर तक किया जाएगा।