भोरे: सुमेरी छापर गांव में आपसी विवाद में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट, मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
भोरे थाना क्षेत्र के सुमेरी छापर गांव में दो पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के तरफ से दिए गए आवेदन के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहली प्राथमिकी सुमेरी छप्पर निवासी रविंद्र राय की पत्नी ज्योति राय ने दर्ज कराई है। वहीं दूसरी प्राथमिकी बैरिस्टर राय ने कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।