पटना ग्रामीण: ईद पर पत्नी ने नए कपड़े मांगे तो पति ने कर दी हत्या, भाई बोला- मुस्लिम जीजा ने 'सोनू यादव' नाम से बनवाया आधार
पटना सिटी में एक पति ने चाकू से गोद कर पत्नी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि वारदात से पहले उसने अपने दो बच्चों को कमरे में बंद किया। फिर चाकू से तबाड़तोड़ हमला कर लहूलुहान हालत में पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। जबतक परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, उसकी मौत हो गई।पति-पत्नी में ईद पर नए कपड़े और पैसों को लेकर बहस हुई थी।