रौन: भिंड में तंबाकू निषेध दिवस पर किशोरी स्पोर्ट्स क्लब के समर कैंप में पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर
Ron, Bhind | May 31, 2025 भिंड में तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर किशोरी स्पोर्ट्स क्लब के समर कैंप कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि लहार एसडीएम विजय यादव ने कहा कि प्रकृति सर्वशक्तिमान है और हमें इसका संरक्षण पूरी निष्ठा से करना चाहिए। ईश्वर ने हमें सब कुछ दिया है- हवा, पानी और जीवनदायिनी पेड़-पौधे। इनका संतुलन बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।