फूलडोल महोत्सव 2026 की विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताओं की पारितोषिक राशि में की गई कटौती के विरोध के बाद विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की अनुसंशा पर अब नगर पालिका प्रशासन ने राशि पुनः बढ़ा दी है। इस निर्णय को नगर कांग्रेस ने कलाकारों और आमजन की जीत बताया है।