ऊना: केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड़ युनियनें करेंगी 16 को एक दिवसीय देशव्यापी हडताल।
ऊना में शुक्रवार को केंद्रीय ट्रेड़ युनियनों के पदाधिकसरियों द्वारा संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की गई। राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव जगत राम शर्मा ने कहा कि 16 फरवरी को ऊना में विशाल रोष रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है, जिस कारण आज मजदूर, किसान व कर्मचारी त्रस्त हो चुके हैं।