मुंगेर: आरडी एंड डीजे कॉलेज में बैडमिंटन सेंटर का उद्घाटन, डीएम बोले- खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान, जिले का नाम होगा रोशन
मुंगेर जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और अब बैडमिंटन के क्षेत्र में भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिला है। आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में नवनिर्मित बैडमिंटन सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने किया। इस अवसर पर महापौर कुमकुम देवी सहित सेंटर के अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करत