मारगोमुंडा: मारगोमुंडा पुलिस ने चोरी के आरोप में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का कई सामान बरामद
मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में रात्रि के दौरान हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना क्षेत्र के खिजुरियाटांड़ ग्राम निवासी दिनेश मंडल के घर से 17-18 नवंबर की रात लाखों की संपत्ति चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मारगोमुंडा थाना प्रभारी शशि कपूर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।