खगड़िया: घरारी गांव में जमीनी विवाद में 2 पक्षों में हुई मारपीट, एक महिला हुई घायल
घरारी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर जख्मी के परिजनों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पहले कहा सुनी हुई और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।