कलेक्टर ने सक्ती के नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय के शिफ्टिंग करने सदर स्कूल का किया निरीक्षण
Sakti, Sakti | Feb 1, 2024 सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती में नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय के शिफ्टिंग करने के लिए सदर स्कूल का निरीक्षण किया। जहां, उन्होंने छात्राओं के लिए पीने के लिए पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था, साफ सफाई, पुराने जर्जर भवन को डिस्मेंटल कर अन्य भवनों का मरम्मत कराकर जल्द से जल्द शासकीय कन्या महाविद्यालय को शिफ्ट करने हेतु निर्देशित किया है।