कहरा: सलखुआ थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिला, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Kahara, Saharsa | Jun 15, 2025 सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र स्थित कोपरिया पंचायत के हथरा मोड़ के समीप एक 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया ।