फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के मझुआ में मझुआ सिरसिया सड़क मार्ग का अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने किया शिलान्यास.
फारबिसगंज प्रखंड के मझुआ में मझुआ सिरसिया सड़क मार्ग का अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने शिलान्यास किया. इस मौके पर फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी मौजूद थें. लगभग 12 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कार्य होना है. इस मौके पर बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, खवासपुर मंडल अध्यक्ष सुनील चौरसिया, विपिन मेहता, विमल सिंह आदि मौजूद थें.