साहिबगंज: राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर में जिला से 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन, उपायुक्त समेत अन्य ने दी बधाई
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित एसजीएफआई राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर खेलो झारखंड राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर जिले से 11 खिलाड़ियों का चयन विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। जहां विशेष प्रशिक्षण के बाद 24 से 28 जनवरी तक रांची में होने वाली प्रतियोगिता में यह सभी खिलाड़ी भाग लेंगे।