साहिबगंज: प्रखंड कार्यालय परिसर में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को एमडीए व एनडीडी प्रोग्राम को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
प्रखंड कार्यालय परिसर में बीपीओ मो. अहसान अहमद की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्रतिनिधियों को आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले एमडीए व एनडीडी प्रोग्राम को लेकर चिकित्सा पदाधिकारी ने प्रशिक्षण दिया। ज्ञात हो कि एल्बेंडाजोल और डीईसी की गोली बच्चों को कृमि और फाइलेरिया मुक्त रखने में अहम भूमिका निभाती है। इस मौके पर शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी मौजूद थे।