साहिबगंज: सड़क सुरक्षा से संबंधित मैराथन दौड़ को पुलिस अधीक्षक व उप विकास आयुक्त ने सिद्धो कान्हु से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिला प्रशासन अंतर्गत जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा सड़क सुरक्षा माह के चौथे दिन गुरुवार को सड़क जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन सिद्धो कान्हु स्टेडियम से समाहरणालय तक किया गया। जहां इसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव व उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।