साहिबगंज: जिले में नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा नदी को स्वच्छ रखने को लेकर गंगा मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन
जिला गंगा समिति द्वारा नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत जन जागरूकता हेतु विशेष अभियान के तहत गंगा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम स्थल से वन प्रमंडल पदाधिकारी व उप विकास आयुक्त ने गंगा मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर साक्षरता चौक से रवाना किया। उधर काफी ठंड होने के बावजूद 140 से अधिक संख्या में धावकों ने भाग लिया। जहां इस मैराथन दौड़ में लड़कियों ने भी काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।