राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा की भारत का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसको समझने की आवश्यकता है। हिंदू सम्मेलन में क्षेत्र की महिलाएं, पुरुष समेत बच्चे व अन्य लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे।