झालरापाटन: खैराबाद कस्बे में चाकू बाजी की घटना, एक युवक गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ की सीमावर्ती खैराबाद कस्बे में एक युवक चाकू लगने से गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बताया कि खैराबाद का रहने वाला दीपक दोस्त की शादी में गया था। जहां किसी बात को लेकर अन्य युवकों से उसका झगड़ा हो गया। एक युवक ने उसके पेट पर चाकू मार दिया।