नवयुवक जन सेवा समिति के तत्वाधान में मानव सेवा ही धर्म की भावना के तहत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति अध्यक्ष अंकित जायसवाल की जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार शाम समाज सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अमित सिंह उपस्थित रहे।