भाटापारा: भाटापारा नगर पालिका के सीएमओ और तत्कालीन इंजीनियर को किया गया निलंबित
एक मामले में राज्य सरकार द्वारा भाटापारा नगर पालिका के सीएमओ एवं तत्कालीन इंजीनियर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत उक्त दोनों अधिकारियों को निलंबित किया गया है दोनों अधिकारियों को नगरीय विकास के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में अटैच किया गया है, इधर चर्चाओं का बाजार भी काफी गर्म है।