सोनो: सोनो में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
Sono, Jamui | Sep 15, 2025 थाना क्षेत्र के सोनो में सोमवार की सुबह 10 बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।मृतका की पहचान सोनो निवासी अमरजीत सिंह की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। चुरहेत निवासी सदन सिंह की बेटी काजल की शादी वर्ष 2023 में सोनो के प्रकाश सिंह के बेटे अमरजीत