महागामा: लौगाय में तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में इलाज जारी
महागामा -दिग्गी मुख्य मार्ग के लौगाय के समीप तेज रफ्तार ऑटो और बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों के द्वारा रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि घायल के सिर पर शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल के स्वजन को सूचना दे दी गई है।