शिवपुरी जिला के सतनवाड़ा खुर्द गांव के 35 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सतनवाड़ा खुर्द निवासी युवक कोलारस में दुर्गेश जाट के कृषि फार्म पर मुनीम का काम करता था। अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे पोस्टमार्टम कराकर।