वारिसलीगंज: मिल्की गांव में ₹200 रंगदारी नहीं देने को लेकर हुआ विवाद, तीन लोगों के साथ की गई जमकर मारपीट
वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में रंगदारी नहीं देने पर तीन लोगों के साथ मारपीट की गई। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में गोरेलाल यादव, कृष्णा यादव और रामदेव यादव शामिल हैं। जख्मी युवक ने बताया कि मय गांव के कुछ लोग दुकान पर 200 रुपये रंगदारी मांगने के लिए आया। पैसा नहीं देने पर गाली-गलौज करने लगा और मारपीट हो गई।