कांकेर: महाविद्यालय जैसाकर्रा में युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी के जन्मदिन को मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस, बांटे लॉलीपॉप
Kanker, Kanker | Sep 17, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जहां भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर युवा कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया है। बुधवार को दोपहर 3 बजे युवा कांग्रेस नेता महेन्द्र नायक के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन कांकेर जिलें के महाविद्यालय जैसाकर्रा में किया गया, इस दौरान कार्यकर्ता अपने गले में पुट्ठा लटकाए हुए थे।