शामली: शामली के कांधला थाने की पुलिस ने अवैध चाकू और छुरे के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 1, 2026 बुधवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में जनपद के कांधला थाने की पुलिस ने अलग—अलग कार्रवाई के दौरान कांधला के मोहल्ला रेल मण्डी निवासी अजय और शिवा नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध चाकू व एक छुरा बरामद किया गया है।