मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जिले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन कलचुरीकालीन सगरा मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू हो गया, जहां भक्तों ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान, दान-पुण्य एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।