रविवार को मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर ठंड के बावजूद पतित पावनीमां गंगा तट पर स्थित डलमऊ नगरी के संकट मोचन घाट वीआईपी घाट सड़क घाट पथवारी घाट सहित समस्त घाटों पर शाम 4 बजे तक हर-हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस दौरान घाट किनारे बने प्राचीन देवी देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने अपने तीर्थ पुरोहितों को दान पुण्य दिया।