मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के खोराड़ीह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
राजगढ़ थाना क्षेत्र के खोराड़ी गांव की 50 वर्षीय किस्मती देवी की बुधवार की शाम भोजन करने के बाद घर में सोई थी। रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई परिजन गांव के एक झोलाछाप चिकित्सक से इलाज कराए जहां हालत में सुधार न होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की बुधवार की रात 11:00 बजे मौत हो गई।