चित्तौड़गढ़: शिव रामदेव मंदिर समिति द्वारा कलश स्थापना समारोह पर भव्य कलश यात्रा का चंदेरिया में हुआ आयोजन
चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया में आज शुक्रवार को शिव रामदेव मंदिर पर तीन दिवसीय कलश स्थापना समारोह का आज प्रारंभ हुआ। जिसमे चंदेरिया क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे ,साथ ही कल मंदिर पर हवन वह भजन संध्या आयोजन किया जाएगा ,उसके पश्चात 3 मार्च को पूर्ण आहुति के साथ महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।