बुधवार को दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन में करीब 7 साल का एक बच्चा भटकते हुए मिला। GRP दल्लीराजहरा के मुताबिक बच्चा अपने घर-परिवार के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। उसकी बोली भी छत्तीसगढ़ की स्थानीय भाषा से मेल नहीं खाती। बच्चा अपना नाम अमन साहू बता रहा है। उसने अपनी माता का नाम तुलसी और पिता का नाम अभिषेक साहू बताया है।