डीग: डीग जिले में मतदाता पुनरीक्षण-2026, 81.46% डिजिटाइजेशन पूरा हुआ
Deeg, Bharatpur | Nov 26, 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान में बुधवार को डीग जिले ने बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक 6,51,277 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है और कुल प्रगति 81.46% तक पहुंच गई है।