चास: चास की एलएच कॉलोनी में बच्चा चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, भीड़ ने पुलिस से भी की हाथापाई
Chas, Bokaro | Feb 10, 2026 बोकारो जिले के सिटी थाना अंतर्गत एलएच कॉलोनी चास में बीते रात बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने बंगालीपाड़ा निवासी युवक की पिटाई कर दिया। इस दौरान पहुची पुलिस पर भी भीड़ ने हाथापाई कर दिया।सोमवार मंगलवार मध्य रात्रि डेढ़ बजे बताया गया कि युवक कहता रहा कि वह अपने दोस्त से मिलने आया है, लेकिन लोगों ने एक नहीं सुनी।और अंधुन पिटाई कर घायल कर दिया।